मंत्री हाजी हुसैन अंसारी को कांग्रेस कार्यालय में दी गयी श्रद्धांजलि
मंत्री हाजी हुसैन अंसारी को कांग्रेस कार्यालय में दी गयी श्रद्धांजलि

मंत्री हाजी हुसैन अंसारी को कांग्रेस कार्यालय में दी गयी श्रद्धांजलि

खूंटी, 04 अक्टूबर(हि.स.)। राज्य के मंत्री और झामुमो के कद्दावर नेता झारखंड आंदोलनकारी हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया। जिला कार्यालय में रविवार को शोकसभा का आयोजन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि इस अपार दुःख को सहने की शक्ति उनके परिवार वालों को दे। शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता ओमप्रकाश मिश्र, पीटर मुंडू और अमित नाग सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in