मंत्री के बयान  से कांग्रेस पार्टी का चरित्र उजागर : मिस्फीका
मंत्री के बयान से कांग्रेस पार्टी का चरित्र उजागर : मिस्फीका

मंत्री के बयान से कांग्रेस पार्टी का चरित्र उजागर : मिस्फीका

रांची, 05अक्टूबर ( हि.स.) । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री के बयान पर प्रदेश भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मिस्फीका हसन ने सोमवार को कहा कि हाथरस की घटना पर कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश कर रही। लेकिन इन्हें अपने शाषित राज्यों की घटनाओं पर शर्म नहीं आ रही। हसन ने कहा कि अपने प्रदेश की घटना छत्तीसगढ़ के श्रममंत्री शिवकुमार डहरिया को छोटी घटना लगती है जबकि भाजपा शासित राज्यों की घटनाएं विकराल लगती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से कांग्रेस पार्टी का वास्तविक चरित्र उजागर होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़,राजस्थान ,झारखंड सभी राज्यों में महिला प्रताड़ना,दुष्कर्म की अनेक घटनाएं रोज घट रही है। झारखंड सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए मिस्फीका ने कहा कि झारखंड की बहन,बेटियां पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही है। मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र बरहेट हो या फिर राज्य की राजधानी रांची सर्वत्र भय का वातावरण है। माता पिता बेटियों को बाहर भेजने से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में धार्मिक आश्रम हो या पुलिस गेस्ट हाउस कही भी बेटियां सुरक्षित नही हैं। 9 महीने की सरकार में 1200 बलात्कार की घटनाएं पुलिस की रिकॉर्ड में दर्ज हुए है। इसी से हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। हसन ने कहा कि सरकारी तंत्र की विफलता का आलम यह है कि बलात्कार की घटनाओं में राज्यपाल को हस्तक्षेप की नौबत आ गई। सुश्री हसन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने गिरेबान में झांके। भाजपा कही भी घटने वाली दुष्कर्म की घटना की कड़ी निंदा करती है। हिंदुस्थान समाचार /विनय/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in