भूमि पूजन होते ही उल्लास से झूम उठे सनातन धर्मावलंबी
भूमि पूजन होते ही उल्लास से झूम उठे सनातन धर्मावलंबी

भूमि पूजन होते ही उल्लास से झूम उठे सनातन धर्मावलंबी

खूंटी, 05 अगस्त(हि.स.)। मार्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन करते ही करते ही सनातन धर्मावलंबी खुशी से झूम उठे। पूरे क्षेत्र में उल्लास का वातावरण है। सुबह से ही लोग अपने घरों में पूजा-अर्चना में व्यस्त रहे। जैसे-जैसे भूमि पूजन का पावन अवसर आने लगा, लोग टीवी से चिपकने लगे। शिलान्यास को लेकर पूरा खूंटी जिला राममय हो गया है। लोगों के घरों पर भगवा ध्वज लहरा रहे हैं। पूरे शहर में बैनर और तोरण लगाये गये हैं। मंदिरों और देवी मंडपों को फूल-पत्तियों के साथ आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है। चैक-चैराहों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिरों से बज रहे राम धुन और भक्ति संगीत वातावरण को और राममय बना रहे हैं। रात को दीपोत्सव मनाने के लिए श्रद्धालु मिट्टी के दीये और अन्य सामग्री लेने में व्यस्त दिखे। कई मंदिरों और घरों में लोगों ने श्री रामचरित मानस के सुंदर कांड का पाठ किया और भगवान राम और बजरंगबली से विश्व को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। भूमि पूजन के बाद विभिन्न हिंदू और सरना समुदाय द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। कहीं 51 किलो लड्डू बांटे गये, तो कहीं 21 किलो। जनजातीय समाज के लोगों द्वारा 1000 से अधिक गांवों में प्रसाद बिरसा विनरीद सिरनी का वितरण किया जा रहा है। कई लोग प्रसाद के पैकेट बनाने में लगे हुए हैं। बिरसा विनिरीद सिरनी वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व ओलंपयिन तीरंदाज मंगल सिंह चांपिया, जनाजीय समाज के नेता सनिका पाहन, रेड़ा मुंडा, डाॅ दुबराज मुंडा, घासीराय मुंडा, संजय बोदरा, बिरसा मुंडा, शीतल धान, गंदौरी गुड़िया आदि कर रहे हैं। शाम होते ही पूरा इलाका दीयों की रोशनी से नहा उठा। लोगों ने मंदिरों और चैक-चैराहों के अतिरिक्त अपने घरों में भी आकर्षक विद्युत सज्जा की है। जिला मुख्यालय के अलावा तोरपा, कर्रा, अड़की, मुरहू, कर्रा आदि ग्रामीण इलाकों में भी भूमि पूजन को लेकर पूरा उत्साह देखा गया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in