भारतीय तीरंदाजी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है : अर्जुन मुंडा
भारतीय तीरंदाजी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है : अर्जुन मुंडा

भारतीय तीरंदाजी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है : अर्जुन मुंडा

रांची/नयी दिल्ली, 25 नवम्बर (हि. स.)। खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने भारतीय तीरंदाजी संघ की मान्यता बहाल कर दी है। संघ की मान्यता बहाल होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा है कि अब भारत पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाएगी। साथ ही तीरंदाजों के लिए एक नये उत्साह का संचार होगा। यह मान्यता सच्चाई की जीत भी है। तमाम अड़चनों के बावजूद सर्वोच्च न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुसार भारतीय तीरंदाजी संघ का चुनाव संपन्न हुआ उसके बाद विश्व तीरंदाजी संघ ने मान्यता बहाल कर दी। उन्होंने कहा कि 24 नवम्बर से टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय टीम की चयन प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। भारतीय तीरंदाजी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in