भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन
भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

खूंटी, 25 दिसंबर(हि. स.)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मौके पर खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं किसानों को संबोधित करते हुए अटल बिहारी वाजपेई की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके बाद दूरदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन हुआ, जिसे सभी कृषक बंधुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से सुना। कार्यक्रम के अंत में खूंटी जिला कार्यालय में आए किसानों के बीच कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा जारी किसान भाइयों एवं बहनों के नाम एक पत्र तथा कंबल का वितरण विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया। मौके पर जिला महामंत्री विनोद नाग, जिला उपाध्यक्ष कैलाश महतो व संजय साहूए जिला कोषाध्यक्ष लव चौधरीए जिला सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जायसवाल, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश जयसवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन मोहन गोप, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन और राम नायक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in