भाजपा विधायक राज सिन्हा को पत्र के माध्यम से हत्या की योजना की जानकारी दी गई, पुलिस कर रही है पड़ताल।

धनबाद, 25 अगस्त (हि.स.) । धनबाद भाजपा विधायक राज सिन्हा को पत्र के माध्यम से विधायक सिन्हा की हत्या की योजना की जानकारी दी गई है। इसमें हत्या की योजना में शामिल लोगों के मोबाइल और वाहन नंबरों का जिक्र है। पुलिस जांच कर रही है। भाजपा विधायक राज सिन्हा को हजारीबाग की एक गुमनाम महिला ने पत्र भेजा है। पत्र में विधायक की हत्या की योजना की जानकारी दी गई है। पत्र के पीछे का सच क्या है? सचमुच में विधायक की जान को खतरा है या कोई और साजिश। विधायक राज सिन्हा का कार्यालय सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में स्थित है। भाजपा विधायक राज सिन्हा ने सरायढेला थाना को पत्र साैंपा है। सरायढेला थाना प्रभारी किशोर तिर्की ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस पत्र का सत्यापन कर रही है। हर पहलू की जांच हो रही है। पुलिस जल्द ही इस चिट्ठी की सच्चाई से पर्दा उठा देगी। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल चक्रवर्ती /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in