भाजपा के नेतृत्व में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई व माल्यार्पण की गई
भाजपा के नेतृत्व में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई व माल्यार्पण की गई

भाजपा के नेतृत्व में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई व माल्यार्पण की गई

धनबाद , 20 सितंबर (हि.स.) । भाजपा के घोषित कार्यक्रम सेवा सप्ताह के तहत भारतीय जनता पार्टी झरिया नगर के द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की गई एवं माल्यार्पण किया गया। जिसमें कतरास मोड़ स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा, फुलारी बाग स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा, बस स्टैंड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, एवं झरिया चिल्ड्रन पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ सफाई की गई। एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। उस कार्यक्रम के पश्चात चिल्ड्रन पार्क मोड़ के समीप आमजन और राहगीरों के बीच में नि:शुल्क चाय का वितरण किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष झरिया नगर के प्रभारी विष्णु त्रिपाठी, झरिया नगर अध्यक्ष दिलीप भारती, वरिष्ठ नेता हरीश जोशी, पार्षद सुमन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी, भोलानाथ सेन, सोनू सिंह, तारक नाथ आदि अन्य उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल / विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in