बेरमो उपचुनाव कांग्रेस रिकॉर्ड मतों से जीतेगी : रामेश्वर
बेरमो उपचुनाव कांग्रेस रिकॉर्ड मतों से जीतेगी : रामेश्वर

बेरमो उपचुनाव कांग्रेस रिकॉर्ड मतों से जीतेगी : रामेश्वर

रांची, 08 अक्टूबर (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा है कि बेरमो उपचुनाव में पार्टी एक बड़े अंतर से और रिकॉर्ड मतों से जीतेगी। उन्होंने गुरूवार को बताया कि उपचुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के मार्गदर्शन में सभी मंत्रियों, विधायकों, मोर्चा संगठनों एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी जाएगी और वे सभी नेता पूरे चुनाव के दौरान गांव में ही रहेंगे। दिन भर जनसंपर्क अभियान चलाने के बाद रात विश्राम में भी संबंधित क्षेत्र में ही करेंगे। इस दौरान पार्टी के नेता कार्यकर्त्ता आम मतदाताओं से मिलकर नौ महीने के गठबंधन सरकार के कार्यों की विस्तृत जानकारी देंगे। उरांव ने बताया कि दो दिवसीय उनके बेरमो दौरे में चार प्रखंडों के कांग्रेस जनों, जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठकों में सभी ने कहा कि पांच वर्षो के लिए बेरमो की जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया था लेकिन नियति के हाथों राजेंद्र प्रसाद सिंह का आकस्मिक निधन हो गया ,बचे चार वर्षों के लिए भी बेरमो की जनता दोगुने मतों से कांग्रेस के उम्मीदवार को ही विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि बेरमो और दुमका उपचुनाव में दोनों चुनाव गठबंधन दल भारी मतों से जीतेगी। चुनाव में स्थानीय मुद्दे ही प्रमुखता से केंद्र बिंदु में रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले आठ-नौ महीने के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यों की पूरे राज्य की जनता ने सराहना की है। सरकार के कार्यों का मूल्यांकन किया है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि बेरमो के दो बार दौरे में वहां के तमाम नेताओं ने पूरी तरह से आश्वस्त किया है कि बेरमो की जनता प्रचंड मतों से कांग्रेस के पक्ष में रिकॉर्ड स्थापित करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in