बेनतीजा रही अधिकारियों और हड़तालियों की बैठक, विधायक भी नहीं निकाल सकी हल
बेनतीजा रही अधिकारियों और हड़तालियों की बैठक, विधायक भी नहीं निकाल सकी हल

बेनतीजा रही अधिकारियों और हड़तालियों की बैठक, विधायक भी नहीं निकाल सकी हल

रामगढ़, 15 सितंबर (हि.स.) । रामगढ़ नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म करने के लिए आहूत बैठक बेनतीजा ही रही। इस बैठक में विधायक ममता देवी, डीसी संदीप सिंह, नप कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के साथ भारतीय कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी लोगों के लाख समझाने के बावजूद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने न्यूनतम मजदूरी और प्रोत्साहन राशि देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल अनिश्चितकालीन चलाने का ऐलान कर दिया। मंगलवार को धरना के दौरान यूनियन के अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद में अधिकारी अब चोरी पर उतर आए हैं। सफाई कर्मचारी तीन सूत्री मांगों को लेकर लगभग 8 दिनों से हड़ताल पर डटे हुए है। आज बैठक में कोई हल नहीं निकला। कर्मचारी फिर से हड़ताल करने पर मजबूर हो गए हैं। संजय ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा कि यह वार्ता नहीं मजाक बना हुआ है। यूनियन के उपाध्यक्ष मुमताज अंसारी ने कहा कि वार्ता में ईओ साहब अड़े हुए हैं। उनका कहना अगर बोर्ड पास करता है यो हम न्यूनतम वेतन देने के लिए तैयार हैं। कब बैठक होगी? कब पास होगा? यह सोचने की बात है। जबतक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, हम लोग यहीं धरना में बैठे रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in