बुनियादी सवालों के हल निकलने से किसान होंगे खुशहाल: पत्रलेख
बुनियादी सवालों के हल निकलने से किसान होंगे खुशहाल: पत्रलेख

बुनियादी सवालों के हल निकलने से किसान होंगे खुशहाल: पत्रलेख

हजारीबाग, 24 दिसंबर (हि.स.)। राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राज्य के किसानों की बहुत समस्याएं हैं। उन समस्यायों से वे अवगत भी हैं। सरकार कोशिश कर रही है कि राज्य के किसानों की बुनियादी सवालों का हल निकले। ऐसा होने पर राज्य के कृषक खुशहाल होंगे एवं नए तकनीक से खेती कर सकेंगे। श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने कहा कि इस बार उनकी सरकार बहुत ही बेहतर तरीके से काम कर रही है। इसका लाभ पूरे राज्य के मजदूर, किसान एवं अन्य श्रेणी के लोगों को मिल रहा है। सरकार और भी बेहतर करने का प्रयास कर रही है। मंत्री बादल पत्रलेख एवं श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता गुरुवार को केरेडारी में जरुरतमंदों को कम्बल एवं मच्छरदानी वितरण के लिए पहुंच थे। कार्यक्रम के दौरान ही कृषक महावीर महतो एवं रमन महतो के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने बड़काआम में जंगली हाथियों द्वारा किसानों को पहुंचायी गई क्षति के संदर्भ में एक ज्ञापन कृषि मंत्री पत्रलेख को सौंपा। कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री से बात कर क्षति पूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर स्थानीय विधायक अम्बा प्रसाद भी मौजूद थी। हिन्दुस्थान समाचार/शाद्वल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in