बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएगी एबीवीपी
बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएगी एबीवीपी

बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएगी एबीवीपी

पाकुड़,13 नवम्बर(हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।यह जानकारी परिषद के जिला संयोजक विकास कुमार दास ने शुक्रवार को दी।उन्होंने बताया कि परिषद ने बहुत पहले से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी थीं। कार्यक्रम के मद्देनजर हमारे कार्यकर्ता अधिकाधिक जनजाति समाज के छात्र छात्राओं से लगातार संपर्क में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि देश भर के विभिन्न जनजातीय समाज की परंपरा, संस्कृति, रीति रिवाज, आस्था व मान्यताओं के साथ ही महापुरुषों तथा संवैधानिक प्रावधानों के अलावा इन समाज के क्रांतिकारियों, समाज सुधारकों व संतों के समाज एवं राष्ट्र हित किए गए बलिदानों का आकलन करने पर ये सारे गुण भगवान बिरसा मुंडा के जीवन में सहज ही दिख जाता है। हमारी कोशिश है कि वर्तमान में उनके अंदर आयी तथाकथित राजनैतिक जागरूकता जनित भटकाव की स्थिति समाप्त हो। उनमें अपने सामाजिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक उत्कृष्टता की संकल्पना स्पष्ट हो सके। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि / वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in