बाबा के भक्त मजार पर चादर पोसी कर सकते हैं, काली पूजा में पंडाल में भक्त दर्शन क्यों नहीं कर सकता : संजय
बाबा के भक्त मजार पर चादर पोसी कर सकते हैं, काली पूजा में पंडाल में भक्त दर्शन क्यों नहीं कर सकता : संजय

बाबा के भक्त मजार पर चादर पोसी कर सकते हैं, काली पूजा में पंडाल में भक्त दर्शन क्यों नहीं कर सकता : संजय

रांची, 11 नवम्बर (हि. स.)। श्री महावीर मंडल डोरण्डा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार, मंत्री पप्पू वर्मा ने सरकार की ओर से काली पूजा एवं दिवाली को लेकर जारी गाइड लाइन में संसोधन करने की मांग की है। संजय पोद्दार ने बुधवार को कहा कि सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है ,जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। दुर्गा पूजा के तुरंत बाद हजरत साहब का जन्मदिन मनाया गया। सभी मस्जिदों में सजावट की गई सभी मुस्लिम बहुल मोहल्ले को सजाया गया। तकरीर के लिए मस्जिद में 50 लोगों को बैठने की इजाजत दी गई। अभी उर्स संपन्न हुआ उसमें भी मजार परिसर की साज सज्जा की गई। हजारों लोग मजार पर चादर चढ़ाने आए खुद मुख्यमंत्री ने चादर पोसी की। उनके साथ दर्जनों लोग खड़े होकर इबादत करते नजर आए। मजार पर कव्वाली का आयोजन किया गया। लोगों द्वारा बाबा के मजार पर चादर पोसी के लिए लोग सैकड़ों की संख्या में जुलूस के रूप में आए और लंगर का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि मंडल को इन सभी चीजो से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। चूंकि यह बरसों से चलता आ रहा है। महावीर मंडल खुद भी बाबा के मजार पर सदा चादर पोसी करते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि काली पूजा में पंडाल के परिसर में सजावट क्यों नहीं हो सकता। पंडाल के अंदर भक्त सोशल डिस्टेंस के साथ माता का दर्शन क्यों नहीं कर सकते। माता के भोग का वितरण क्यों नहीं किया जा सकता। क्या कोविड को लेकर सरकार के पास दो अलग-अलग नियम है। क्या इस राज्य में दो नियम चल रहे हैं। सरकार के द्वारा त्योहार को लेकर भेदभाव क्यों किया जा रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में भेदभाव ठीक नहीं है। मंडल सरकार से मांग करती है कि सरकार के द्वारा जो गाइडलाइन जारी किया गया है उसमें संसोधन किया जाए।उन्होंने कहा कि दीपावली पर पटाखा फोड़ने को लेकर गाइडलाइन जारी मंडल सरकार से या जानना चाहती है कि क्या 25 दिसंबर और 31 दिसंबर को क्या इसी तरह के गाइडलाइन जारी किए जाएंगे। पटाखा को फोड़ने को लेकर जो आज जारी किए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in