प्रोफेशनल कांग्रेस की बैठक में रोजगार और स्वरोजगार पर हुई चर्चा
प्रोफेशनल कांग्रेस की बैठक में रोजगार और स्वरोजगार पर हुई चर्चा

प्रोफेशनल कांग्रेस की बैठक में रोजगार और स्वरोजगार पर हुई चर्चा

रांची, 20 सितम्बर (हि. स.)। झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी कार्यालय में नवगठित रांची चैप्टर प्रोफेशनल कांग्रेस की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता, जगदीश साहु, सलीम खान आदि उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से रोजगार एवं स्वरोजगार पर चर्चा की गई, जिसमें रांची शहर के स्लम क्षेत्रों की महिलाओं को ब्यूटीशियन और सिलाई प्रशिक्षण पर आवश्यक रूप से जोर दिया गया। इसके साथ ही कार्यक्रमों एवं नये परियोजनाओं को संपन्न कराने से संबंधित चीजों पर चर्चाएं की गई। रांची के विभिन्न वृद्धाश्रम, स्लम क्षेत्रों में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर और दवाओं का वितरण पर सहमति जताई गई। बैठक में सभी चैप्टर के अध्यक्षों के समन्वयकों के भूमिका और जिम्मेदारियों को विशेष रूप से अवगत कराया गया। आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस संगठन का एक महत्वपूर्ण विभाग है। इसमें योजनाओं को बनाने से लेकर आमजनों की समस्याओं के समाधान तक का कार्य करती है। हम सबों की भूमिका, योगदान समाज को सही दिशा में ले जाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यो के प्रति आपकी जितनी उत्साह रहेगी, उतना ही आपकी पहचान का विस्तार होगा। उन्होंने सभी नवमनोनीत पदाधिकािरयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमसब एक टीम बनाकर कांग्रेस पार्टी एवं समाज के लिए कार्य करेंगे, जिसमें हमसबों को मजबूत एकजुटता की जरूरत है। प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि तीन वर्ष पहले जब राहुल गांधी ने प्रोफेशनल कांग्रेस का गठन किया, तो इसकी मदद से मध्यम वर्ग और बुद्धिजीवी वर्ग को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने कहा कि आज की परिस्थिति में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना काफी महत्वपूर्ण है। इस कार्य में प्रोफेशनल कांग्रेस की ओर से अहम भूमिका निभायी जा रही है। लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस के सदस्यों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। संगठन विस्तार के साथ ही युवाओं को सही दिशा दिलाने में संगठन कामयाब हो, इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस मिशन के तहत काम कर रहा है। लगातार कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है और लोग संगठन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुयश सिन्हा, रांची अध्यक्ष भुवानेश ठाकुर, प्रदेश सचिव ख्याति मुंजाल, स्टेट आईएनसी को-आर्डिनेटर विजेता वर्मा, एआईपीसी रांची चैप्टर को-आॅर्डिनेशन कमिटी में सचिव कोमल कृति, को-आॅर्डिनेटर जेपीसीसी एगेजमेंट मो नावेद आलम, चिन्टू चैरसरिया, सोनू सिंह, आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in