प्रशिक्षित मत्स्य पालकों के बीच स्पाॅन वितरित
प्रशिक्षित मत्स्य पालकों के बीच स्पाॅन वितरित

प्रशिक्षित मत्स्य पालकों के बीच स्पाॅन वितरित

पाकुड़,8अगस्त(हि.स.)।जिला मत्स्य विभाग द्वारा अमड़ापाड़ा प्रखंड के प्रशिक्षित पचास मत्स्य पालकों के बीच मछली का स्पान वितरित किया गया। मौके पर मौजूद विभागीय पदाधिकारियों द्वारा मत्स्य पालकों को मछली पालन की विधि से भी अवगत कराया। जिन मत्स्य पालकों के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया था उन्हीं मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन करने के लिए स्पान का वितरण किया गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि यह कार्य जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा है। ताकि मत्स्य पालक इसके जरिए आमदनी कर स्वावलंबी हो सकें। मौके पर मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, सुपरवाइजर व मत्स्य मित्र आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in