पूर्व सरकार की अनुशंसित योजनाओं को निरस्त किये जाने की आलोचना
पूर्व सरकार की अनुशंसित योजनाओं को निरस्त किये जाने की आलोचना

पूर्व सरकार की अनुशंसित योजनाओं को निरस्त किये जाने की आलोचना

खूंटी, 13 सितंबर(हि .स.)। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा के जिला प्रतिनिधि मनोज कुमार ने पूर्व सरकार द्वारा अनुशंसित योजनाओं को रद्द किये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। मनोज कुमार ने कहा कि वर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा पूर्व की सरकार द्वारा अनुश्ंसित योजनाओं को रोके जाने से सिद्ध हो गया है कि हेमंत सरकार खूंटी जिले का कितना विकास चाहती है। मनोज कुमार ने कहा कि कर्रा प्रखंड के कांटी-सुनगी पथ पर छाता नदी पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण की स्वीकृति सरकार ने दी थी। इसकी प्राक्कलित राशि 689.100 लाख रुपये है। इसी प्रकार फुदी पंचायतके सिल्दा में विश्वनाथ दोहरा, कर्रा प्रखंड के हुटंग गाढ़ा पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति सरकार द्वारा दी जा चुकी है। इसके बाद भी वर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा इन निर्माण योजनाओं को निरस्त किये जाने का औचित्य समझ से परे है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल / वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in