पूर्व मंत्री एनोस एक्का पेरोल पर एक माह के लिए जेल से निकले बाहर
पूर्व मंत्री एनोस एक्का पेरोल पर एक माह के लिए जेल से निकले बाहर

पूर्व मंत्री एनोस एक्का पेरोल पर एक माह के लिए जेल से निकले बाहर

रांची, 30 सितम्बर (हि.स.)। होटवार जेल में बंद पूर्व मंत्री एनोस एक्का बुधवार को एक महीना का पेराेल पर जेल से बाहर निकले। इस संबंध में जेल अधीक्षक हामिद अख्तर ने बताया कि 25 दिन पहले उन्होंने पारिवारिक कारण बताते हुए एक महीना के पेराेल के लिए आवेदन दिया था। आवेदन आने के बाद अधीक्षक ने इसकी जानकारी गृह विभाग, जेल आइजी, रांची व सिमडेगा जिला प्रशासन को दी। सभी जगहों से कोई आपत्ति नहीं आने के बाद उन्हें एक महीना का पेरोल दिया गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री एनोस एक्का पारा टीचर मनोज कुमार की हत्या और आय से अधिक संपत्ति के मामले में होटवार जेल में सजा काट रहे है़ं। वे साथ ही आय से अधिक संपत्ति के दो मामलों में भी वे सजायाफ्ता है़। पूर्व मंत्री एनोस एक्का 2005 , 2009 और 2014 में कोलेबिरा विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। 2005 और 2008 के बीच एक्का मधु कोड़ा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 2014 में हुए पारा टीचर हत्याकांड में उन्हें तीन जुलाई 2018 को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सीबीआई की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में 26 फरवरी 2020 को एनोस को सात वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी थी। एक अन्य आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की अदालत ने सात साल की सजा और दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। पूर्व मंत्री की तीनों सजाएं के साथ-साथ चल रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in