पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय  क्षति: ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति: ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति: ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह

धनबाद, 14 सितंबर (हि.स.) । धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह एवं बिहार विधान पार्षद के पूर्व सदस्य छत्रपति शाही मुंडा के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में जिलाध्यक्ष सिंह ने सोमवार को कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। राजनीतिक जीवन में बेबाक और बेदाग अंदाज में रहने वाले प्रखर नेता डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह हमेशा शालीन ,व्यवहारिक व मृदुभाषी रहे। सिंह ने कहा कि जनप्रिय व सरल ह्रदय व्यक्तित्व वाले रघुवंश बाबु ने हमेशा जनसेवा को आजीवन प्राथमिकता दी। वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे और आम लोगों के लिए समर्पित रूप से पूरा जीवन काम किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में ही जनहित में देश की सबसे बड़ी नरेगा योजना की शुरुआत हुई थी। जिसे बाद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून(मनरेगा) नाम दिया गया। रघुवंश बाबू के निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। सिंह ने एकीकृत बिहार में विधान पार्षद रहे झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता छत्रपति शाही मुंडा जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुंडा जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने आदिवासी समाज की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण उल्लेखनीय कार्य किए। वे आदिवासी हितों के संरक्षण के लिए सतत संघर्षशील रहे। झारखंडी समाज को शिक्षित और प्रशिक्षित करने के लिए में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सिंह ने कहा कि स्वर्गीय मुंडा जी पूर्णतः देहाती परिवेश में पले-बढ़े एवं राजनीतिक जीवन में अपने कार्यों के प्रति तटस्थ एवं सक्रिय रहे एवं एक प्रखर वक्ता के रूप में भी पहचान थी। शोक सभा में उपस्थित सभी कांग्रेसीजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, योगेंद्र सिंह योगी, राजेश्वर सिंह यादव, रामजी भगत, मनोज यादव, हरेंद्र शाही, पप्पू कुमार तिवारी, संदीप कुमार कक्कू, रमेश राय, भास्कर झा, अखिलेश चौधरी आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल / विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in