पीएम  के जन्मदिवस पर भाजपा महिलाओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ होने की कामना की
पीएम के जन्मदिवस पर भाजपा महिलाओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ होने की कामना की

पीएम के जन्मदिवस पर भाजपा महिलाओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ होने की कामना की

रांची, 18 सितम्बर ( हि.स.) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वे जन्म दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से 70 दीपक जलाया गया। मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के सामने"तुम जियो हजारों साल" गाने के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा कार्यकर्ताओं ने भी एक दूसरे को बधाई दिया l भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री के चित्र के समक्ष दीपक जलाकर, खूबसूरत रंगोली बनाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ होने एवं दीर्घायु होने की कामना की गई l साथ ही मां भारती से अपने सपूत को ताकत देने की भी प्रार्थना की गई, ताकि वे भगवान विश्वकर्मा के जैसे नये भारत गढ़ने में सफल हो सके l प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के 70 में जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह की जानकारी भी दी l इसके तहत दिव्यांग जनों के लिए कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना, बीमारी एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करना तथा उनके लिए दवाई एवं फल की व्यवस्था करना, प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने के लिए "भोकल फॉर लोकल" अभियान को गति देते हुए स्थानीय हुनरमंद लोगों को खोज कर उनके हुनर को समाज के सामने लाना,उनकी मदद करना एवं आत्मनिर्भर भारत की तरफ कदम बढ़ानाl साथ ही स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण महिलाओं के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान, महिलाओं के बीच सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया। साथ ही महिला मोर्चा के द्वारा प्रत्येक जिले में मंदिरों में 70 दिए जला कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के लिए प्रार्थना की गई l इस जन्म दिवस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने घर घर से निर्मित मिठाई का वितरण किया। हिंदुस्थान समाचार /विनय/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in