पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

कोडरमा, 11 सितम्बर (हि. स.)। नवलशाही थाना क्षेत्र के नवलशाही स्थित लकराही तालाब मे डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना शुक्रवार के सुबह की है़। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के विंडोंमोह निवासी जगदेव यादव (50 ) के रूप में की गयी है़। जानकारी अनुसार जगदेव महतो के पिता तेजो महतो का निधन तीन दिन पूर्व हुआ था। जगदेव अपने पिता के श्राद्ध के तीन का स्नान करने उक्त तालाब गया था, नहाने के क्रम उसका पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में डूब गया। वहीं साथ गए लोगों ने उसे डूबता देख उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक जगदेव गहरे पानी में डूब चुका था। लोगों के द्वारा काफी प्रयास के बाद भी डूबे जगदेव को गहरे पानी से निकाला नहीं जा सका। बाद में काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मछली पकड़ने वाले जाल के सहारे उसे बाहर निकाला तब तक जगदेव की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर नवलशाही थाना के एसआई सरदार राम पुलिस बल के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंच पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर भेज दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ संजीव/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in