निःस्वार्थ कार्य ही सच्ची मानव सेवा : शालिनी गुप्ता
निःस्वार्थ कार्य ही सच्ची मानव सेवा : शालिनी गुप्ता

निःस्वार्थ कार्य ही सच्ची मानव सेवा : शालिनी गुप्ता

कोडरमा, 16 सितम्बर (हि. स.)। जिले के मरकच्चो प्रखंड अन्तर्गत ग्राम गैरागी में वज्रपात से युवक की हुई मौत मामले में परिजनों को मुवावजा राशि का भुगतान किया गया। गत 16 जून को केशो यादव के परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा था। वज्रपात से केशो यादव के पुत्र सुनील यादव का वज्रपात से निधन हो गया। निधन की खबर सुनकर जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने घर जाकर इस विपदा की घड़ी में ढांढस बंधाया था और सरकार द्वारा चार लाख रुपया सहायता राशि दिलवाने की बात कही थी। उनके प्रयासों से परिजनों को मुआवजा राशि का भुगतान भी कर दिया गया। बुधवार को जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने परिजनों से मुलाकात की। केशो यादव ने बताया कि मुझ जैसे अत्यंत निर्धन परिवार के लिए यह राशि एक सहारे के रुप मे कार्य करेगी। वहीं शालिनी गुप्ता ने कहा कि निःस्वार्थ कार्य ही सच्ची मानव सेवा है। लोग एक दूसरे का सहयोग करें तो निश्चित तौर पर बेहतर समाज का निर्माण हो सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/ संजीव/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in