नटवरलाल के नाम से फेमस बसंत कुशवाहा ने मांगी दो लाख की रंगदारी
नटवरलाल के नाम से फेमस बसंत कुशवाहा ने मांगी दो लाख की रंगदारी

नटवरलाल के नाम से फेमस बसंत कुशवाहा ने मांगी दो लाख की रंगदारी

रामगढ़, 24 अगस्त (हि.स.) । रामगढ़ जिले में नटवरलाल के नाम से फेमस बसंत कुशवाहा दो लाख की रंगदारी मामले में गिरफ्तार हुआ है। उसने गोला के छत्रटांड़ निवासी संजय कुमार कुशवाहा से रंगदारी मांगी थी रंगदारी नहीं देने पर उसने गला काट देने की धमकी भी दी। सोमवार को थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद ने बताया कि बसंत कुशवाहा का आपराधिक इतिहास रहा है। वह कई लोगों से रंगदारी मांग चुका है। 4 दिन पहले उसने अपने गांव नोनिया टोला निवासी संजय कुमार कुशवाहा से भी 2 लाख की रंगदारी मांगी थी। साथ में हुई बसंत कुशवाहा ने अपने भाई भगीरथ कुशवाहा के साथ मिलकर संजय कुशवाहा अर्ध निर्मित मकान का काम रुकवा दिया था। इस मामले में संजय कुशवाहा ने रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने के प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बसंत कुशवाहा को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया। पिछले वर्ष भी गिरफ्तार हुआ था बसंत कुशवाहा बसंत कुमार कुशवाहा पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में भी गिरफ्तार हुआ था। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। पुलिस को उसकी शक्ल पहचानने के लिए एक स्पेशल टीम बनानी पड़ी थी। इसके बाद उसे बेहद नाटकीय ढंग से गोला के डीवीसी चौक के पास पकड़ा गया था। थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद ने बताया कि गोला के नोनिया टोला निवासी बसंत कुशवाहा पिछले कई वर्षों से ठगी का धंधा कर रहा था। आम लोगों को कभी जमीन के नाम पर, तो कभी रंगदारी के नाम पर ठगता रहता था। यहां तक कि उसने अधिकारियों को भी नहीं छोड़ा। उसने कई अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी अपनी जाल में फांसा था। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर हर महीने रकम भी वसूलता था। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in