नगर परिषद के खिलाफ दिव्यांग संघ 16 दिसंबर से करेगा अनिश्चितकालीन प्रदर्शन
नगर परिषद के खिलाफ दिव्यांग संघ 16 दिसंबर से करेगा अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

नगर परिषद के खिलाफ दिव्यांग संघ 16 दिसंबर से करेगा अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

रामगढ़, 09 दिसंबर (हि.स.) । राष्ट्रीय दिव्यांग संघ के रामगढ़ जिला इकाई ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करने का फैसला सुना दिया है। बुधवार को संघ के पदाधिकारियों की बैठक होटल शिवम इन में आयोजित हुई। इस बैठक में जिलाध्यक्ष अतहर अली ने कहा कि तीप दिसंबर को हुए प्रदर्शन के बाद नगर पार्षदों ने यह आश्वासन दिया था कि कार्यपालक पदाधिकारी से बात करने के बाद दिव्यांगों को उनका हक दिलाया जाएगा। लेकिन उन्होंने जो समय लिया था, वह समाप्त हो चुका है। नगर परिषद में बहाली में पांच प्रतिशत का आरक्षण दिव्यांगों का संवैधानिक अधिकार है। कार्यपालक पदाधिकारी दिव्यांगों को उनका हक नहीं देंगे तो संघ चुप नहीं बैठेगा। बैठक का संचालन देवराज राम ने किया। इस दौरान कमेटी विस्तार का भी निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया। संघ के रामगढ़ जिला सचिव विद्यार्थी पासवान, कोषाध्यक्ष हरिप्रसाद, संगठन सचिव जगतु मुंडा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुभद्रा अग्रवाल, सह सचिव इरशाद अंसारी, मीडिया प्रभारी टिकेंद्र बेदिया को मनोनीत किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in