धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस
धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

लोहरदगा, 25 दिसंबर (हि.स.)। लोहरदगा जिला में क्रिसमस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। प्रभु ईसा मसीह के जन्म के अवसर पर लोगों ने जमकर खुशियां मनाई। मसीही लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए गिरजाघरों में मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मौके पर धर्मगुरुओं ने क्रिसमस के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर फादर नेम्हस एक्का लूथरन मिशन चर्च में कहा कि प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। जीवन में कितनी भी बाधाएं आए हमें घबराना नहीं चाहिए। बाधाओं को प्रभु यीशु दूर करेंगे। हमें एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होना चाहिए और दूसरों को भी सुख देने का प्रयास करना चाहिए। हिंदुस्थान समाचार /गोपी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in