दुर्गा पूजा में सुरक्षा के लिहाज से झारखंड प्रशासन चौकन्ना
दुर्गा पूजा में सुरक्षा के लिहाज से झारखंड प्रशासन चौकन्ना

दुर्गा पूजा में सुरक्षा के लिहाज से झारखंड प्रशासन चौकन्ना

जिलों में 15 हजार से अधिक जवानों की तैनाती 24 घंटे सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा रखी जा रही नजर रांची, 23 अक्टूबर (हि.स.)। राज्य में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के लिहाज से झारखंड प्रशासन ने पूरी तरह से कमर ली है। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी एसपी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। राज्य में विभिन्न जिलों में 15 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा होमगार्ड के 5 हजार जवानों की भी तैनाती होगी। पूर्व में दुर्गा पूजा के दौरान जिन इलाकों में किसी भी प्रकार की घटना घटी है। वहां विशेष निगरानी रखने के लिए कहा गया है। सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा के लिहाज से जिलों के पूजा पंडालों में दंडाधिकारी के साथ पुलिसबल की भी तैनाती की जाएगी। पंडाल के आसपास सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरा का भी होगा। राजधानी में 282 दंडाधिकारी सहित दो हजार पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन चौकन्ना है। जिला प्रशासन ने 282 दंडाधिकारियों के साथ दो हजार पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है। पेट्रोलिंग, नियंत्रण कक्ष और उप नियंत्रण कक्ष के लिए अलग से दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीसी छवि रंजन और एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के संयुक्त आदेश के मुताबिक शहर के 155 पूजा पंडालों के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं जबकि रांची ग्रामीण क्षेत्र के लिए 29 और अनुमंडल के लिए छह दंडाधिकारी को नियुक्त किए गए हैं। पूजा में विधि-व्यवस्था और शांति कायम रखने के लिए रांची को 10 जोन में बांटा है। सभी जोन का एक मुख्यालय बना है। इसमें 3 से 5 थाना शामिल हैं। इस जोनल मुख्यालय में एक वरीय पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी रहेंगे। साथ ही एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के अलावा चार उप नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। इनमें अल्बर्ट एक्का चौक, डोरंडा, सदर एवं रातू शामिल है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शुक्रवार को बताया कि ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। सड़क पर आने जाने वाले 11 लोगों पर पुलिस की पैनी नजर होगी। मनचलों से निपटने के लिए सादे लिबास में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। पूजा के दौरान रांची पुलिस के अलावा रैप और क्विक रिस्पॉन्स टीम भी अलर्ट पर होगी। साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/विकास पांडेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in