दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज
दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज

दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज

रांची, 19 अक्टूबर (हि. स.)। दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए और गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए आए दिन नेताओं का जमावड़ा बेरमो व दुमका विधानसभा क्षेत्र में लग रहा है। नेता अपने-अपने उम्मीदवारों को वोट देने की अपील कर रहे हैं। गठबंधन ने दुमका विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को उनके खिलाफ मैदान में उतारा है। वहीं बेरमो विधानसभा क्षेत्र से गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह मैदान में हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने योगेश्वर महतो को उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि गत विधानसभा चुनाव में दुमका विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन ने भाजपा की लुईस मरांडी को हराया था। उस समय हेमंत सोरेन को 81007 वोट मिले थे। जबकि लुईस मरांडी को 67819 वोट मिले थे। वहीं बेरमो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के राजेंद्र सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो को हराया था। राजेंद्र सिंह को 88945 वोट मिले थे। जबकि योगेश्वर महतो को 63773 वोट मिले थे। बेरमो में इन दिनों कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश सहित अन्य नेता कैंप किए हुए हैं। बताया जाता है कि आने वाले दिनों में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम बेरमो में कैंप करेंगे। दुमका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की लुईस मरांडी, बाबूलाल मरांडी सहित अन्य नेता लगातार कैंपेन कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in