दिव्यांगों के बीच सेवा सप्ताह संयोजक ने किया मोदी आहार का वितरण
दिव्यांगों के बीच सेवा सप्ताह संयोजक ने किया मोदी आहार का वितरण

दिव्यांगों के बीच सेवा सप्ताह संयोजक ने किया मोदी आहार का वितरण

खूंटी, 20 सितंबर (हि.स.) । जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत चमराटोली और बम्हनी गांव में दिव्यांगों के बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा प्रदत्त मोदी आहार का वितरण किया गया। सेवा सप्ताह के सातवें और अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार द्वारा मुहैया कराये गये मोदी आहार के सेवा सप्ताह के जिला सह संयोजक सिद्धार्थ गुप्ता ने प्रखण्ड अध्यक्ष रामबिहारी साव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महेश चौधरी, जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार की उपस्थिति में मोदी आहार का वितरण किया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in