दामोदर नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव
दामोदर नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव

दामोदर नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव

धनबाद , 15 नवम्बर (हि.स.)। जिले के महुदा थाना अंतर्गत दामोदर नदी के कुंजी घाट पर नदी में डूबे युवक का शव दो दिन बाद आज नदी से बरामद हुआ। शव को चास मुफसिल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि तोपचांची प्रखंड के हरिहरपुर थाना अन्तर्गत केशलपुर (जत्रीटांड़ टोला) निवासी टिंकू हांसदा (40) शुक्रवार की शाम को अपने दोस्त रामजीत हांसदा व अपने 12 वर्षीय पुत्र प्रकाश हांसदा के साथ नदी पार कर कुंजी घाट पर मछली पकड़ने गया था। वापस आने के दौरान नदी पार करते समय वह डूब गयाश् जबकि उसका पुत्र और दोस्त नदी पार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सुबह लोगों को सूचना मिली तो खोजबीन करने के लिए फिर से नदी घाट पर आये। खोजबीन शुरू किया परन्तु कुछ पता नहीं चला। महुदा पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। रविवार को सुबह कुंजी घाट पर गोताखोर ने खोजबीन शुरू की। लगभग चार घंटे के काफी मशक्कत के बाद कुंजी घाट से दो सौ मीटर दूर गहरे पानी से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बोकारो भेज दिया। मृतक बोकारो जिला के सेक्टर 11 में गैरेज चलाता था। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल /-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in