तुगलकी फरमान नियम संगत नहीं है: नरेन्द्र पांडेय
तुगलकी फरमान नियम संगत नहीं है: नरेन्द्र पांडेय

तुगलकी फरमान नियम संगत नहीं है: नरेन्द्र पांडेय

मेदिनीनगर, 16 नवम्बर (हि.स.)। पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने कहा कि लोक आस्था से जुड़े छठ महापर्व को लेकर राज्य सरकार के निर्णय का पलामू भाजपा पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन ने जो तुगलकी फरमान जारी किया है, न्याय व नियम संगत नही है। उन्होंने कहा कि यह तुगलकी फरमान को सरकार वापस ले। छठ देशवासियों के लिए आस्था का महापर्व है। इसे मनाने में सरकार सहयोग करे और कोविड 19 के नियमों का पालन करने वालों के प्रति सरकार सहयोगात्मक रुख अपनाये। उन्होंने आमलोगों से अपील किया है कि स्वयं भी सुरक्षित रहें एवं औरों को भी सुरक्षित रखें। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in