डीसी  ने सपरिवार बिरहोर परिवारों के साथ मनाई दीपावली
डीसी ने सपरिवार बिरहोर परिवारों के साथ मनाई दीपावली

डीसी ने सपरिवार बिरहोर परिवारों के साथ मनाई दीपावली

कोडरमा, 14 नवम्बर (हि. स.)। कोडरमा डीसी रमेश घोलप ने अपनी धर्मपत्नी रूपाली घोलप के साथ शनिवार को डोमचांच प्रखंड के मसनोडीह पंचायत के जियोराडीह और बछेडीह पंचायत के विंडोमोह बिरहोर टोला में दीपावली मनायी। उन्होंने वहां के बच्चों और परिवारों में मिठाइयां, किताबें, पटाखे, मिट्टी के बने दिये और बाती का वितरण किया। उन्होंने बच्चों संग बैठक कर मिठायी खाई और दीवाली की खुशियां बांटी। उपायुक्त ने बिरहोर परिवारों के सदस्यों और बच्चों से बातचीत की। सभी बच्चों से वे किस क्लास में पढ़ रहे है और बड़ा होकर पढ़ाई करके क्या बनेंगे इसके बारे में सवाल पूछे। साथ ही उपायुक्त बिरहोर परिवारों के सदस्यों से उनकी समस्या से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रशासन को सूचित करें, आप लोगों की समस्यों का जल्द निराकरण किया जायेगा। उपायुक्त ने वहां के सभी बच्चों को किताबें, नोटबुक और पेन का वितरण करते हुए बच्चों और उनके अभिभावकों को कहा कि अगर हालात बदलने है तो शिक्षा ही एकमात्र साधन है। विपरीत हालात को अपनी प्रेरणा बनाकर आगे बढ़ने का हौसला अपने बच्चों में बढ़ायें। उपायुक्त ने बिरहोर परिवारों के बीच कंबल का भी वितरण किया। हिंदुस्थान समाचार/ संजीव/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in