डीसी ने कृषि विकास के लिए उपकरणों का वितरण किया

डीसी ने कृषि विकास के लिए उपकरणों का वितरण किया
डीसी ने कृषि विकास के लिए उपकरणों का वितरण किया

लोहरदगा, 09 नवंबर (हि.स.)। पूर्वोत्तर भारत में कृषि क्रांति का विस्तार योजना अंतर्गत सोमवार को कृषि कार्यालय अंतर्गत कृषि तकनीक सूचना केंद्र में किसानों के बीच गेहूं व पम्पसेट का वितरण किया गया। सभी चयनित किसानों के बीच एक-एक पम्प सेट और गेहूं का बीज वितरण किया गया। पम्प की क्षमता 1.5 एचपी है। वहीं प्रति किसान एक बोरा एचडी-3086 गेहूं (40 किग्रा) का बीज दिया गया। मौके पर उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने कहा कि जिन किसानों को यह पम्पसेट व गेहूं का बीज मिला है वे खुद भी एक सफल किसान बनें और दूसरों को भी सम्पन्न बनायें। कुछ दिनों पूर्व इन किसानों ने मुझे यह उम्मीद दिया कि वे खेती कर सकते हैं तो मैंने इसे सहर्ष स्वीकार किया। साथ ही किसानों के इस प्रस्ताव को हिंडाल्को ने सहर्ष स्वीकार किया, जिसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं। आप अपनी आय बढ़ाइये। पंजाब और हरियाणा के किसानों की तरह आप भी सक्षम हो सकते हैं। आप खुद भी खेती करें और निर्यात के लिए जिले को सक्षम बनाएं। कृषि उपज को उचित मूल्य मिल रहा है। हनहट में कोल्ड चैन भी बनना है। आप खेती करें जो आपको स्वावलंबी बनाएगा। हनहट में जल्द ही सोलर योजना से भी किसानों को आच्छादित की जायेगी। हिंदुस्थान समाचार / गोपी/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in