झारखंड: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिला और एक पुरुष गिरफ्तार
झारखंड: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिला और एक पुरुष गिरफ्तार

झारखंड: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिला और एक पुरुष गिरफ्तार

रांची, 30 नवम्बर(हf.स.)। रांची के अरगोड़ा थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए तीन महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अशोकपुरम के एक अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। सूचना के बाद अपार्टमेंट में छापेमारी की गई। अपार्टमेंट के अंदर तीन महिला और एक पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। कमरे में सर्च के दौरान शराब और आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। फ्लैट के पाए गए तीनों महिला और पुरुष अलग-अलग जगहों के हैं। गिरफ्तार पुरुष का नाम विशाल सिन्हा है। वह मूल रूप से बोकारो का रहने वाला है। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह देह व्यापार से जुड़ी हुई है। ये सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहक तय करते हैं लड़कियों के फोटो को दिखाएं का सौदा तय किया जाता है। इसमें शामिल लड़कियां बिहार ,बंगाल और अन्य राज्यों की होती है। उल्लेखनीय है कि रांची के हाईप्रोफाइल इलाके में धड़ल्ले से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। बीते 8 नवंबर को अरगोड़ा के ही एक अपार्टमेंट में ही सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था छापेमारी के दौरान सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया था इसमें 2 लड़कियां और 5 पुरुष शामिल थे। वहां से भी शराब की बोतल और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in