झारखंड विधानसभा में मंत्री हाजी हुसैन के निधन पर शोकसभा आयोजित
झारखंड विधानसभा में मंत्री हाजी हुसैन के निधन पर शोकसभा आयोजित

झारखंड विधानसभा में मंत्री हाजी हुसैन के निधन पर शोकसभा आयोजित

रांची, 06 अक्टूबर ( हि.स.)। झारखंड विधानसभा में मंगलवार को राज्य सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने शोक संदेश पढ़ा। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अंसारी का जन्म 2 मार्च 1948 को मधुपुर के पिपरा गांव में हुआ था। वे 1995,2000 ,2010 2019 को मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व किये।विभिन्न विभागों के मंत्री के रूप में राज्य को अपनी सेवा दी। अध्यक्ष ने कहा कि मुझे अपने राजनीतिक जीवन में हाजी साहब से बहुत कुछ सीखने को मिला। एक बड़े भाई के रूप में उन्होंने मुझे उदार भाव से समय-समय पर सहयोग किए। वे मधुर स्वभाव के व्यक्ति थे उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी भी उनसे से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते थे।उनके निधन से झारखंड राज्य को बहुत बड़ी क्षति हुई है। शोक सभा में दिवंगत आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। शोक सभा में विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद, वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी परस्पर सामाजिक दूरी को बनाते हुए उपस्थित थे। हिंदुस्थान समाचार /विनय/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in