झारखंड में कोरोन से 11 मौत, 1137 नये मरीज, कुल संक्रमितों की 35813
झारखंड में कोरोन से 11 मौत, 1137 नये मरीज, कुल संक्रमितों की 35813

झारखंड में कोरोन से 11 मौत, 1137 नये मरीज, कुल संक्रमितों की 35813

रांची, 28 अगस्त (हि.स.)। झारखंड में शुक्रवार को 1137 नये कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई । नये मरीजों को लेकर राज्य में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़कर 35813 हो गया है। वहीं कोरोना ने बीते 24 घंटों में झारखंड में 11 लोगों की जान भी ली है। इनमें सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम से सात , गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा व रांची से एक-एक मरीज शामिल हैं। इनको मिलाकर अब तक राज्य में कोरोना से 389 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही आज राज्यभर के कोविड-19 स्पेशल अस्पतालों से 639 मरीजों के स्वस्थ्य होने की खबर है। जिसके बाद राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 24138 हो गयी है। जबकि 11286 सक्रिए मरीज बचे हैं जिनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को मिले नये मरीजों में बोकारो के 147, चतरा के 5, देवघर के 10, धनबाद के 83, दुमका के 14, पूर्वी सिंहभूम के 313, गढ़वा के 30, गिरिडीह के 62, गोड्डा के 11, गुमला के 15, हजारीबाग के 36, खूंटी के 50, लोहरदगा के 17, लातेहार के 19, कोडरमा के 43, पाकुड़ के 3, पलामू के 19, रामगढ़ के 79, रांची के 94, सरायकेला के 4, सिमडेगा के 33, पश्चिमी सिंहभूम के 19 लोग शामिल हैं। शुक्रवार को झारखंड के 639 लोगों ने दी कोरोना को मात शुक्रवार को ठीक होने वालों में बोकारो के 30, चतरा के 12, देवघर के 22, धनबाद के 17, दुमका के 17, पूर्वी सिंहभूम के 152, गढ़वा के 4, गोड्डा के 5, गुमला के 3, हजारीबाग के 34, जामताड़ा के 7, खूंटी के 36, कोडरमा के 26, लातेहार के 27, लोहरदगा के 30, पलामू के 52,रामगढ़ के 16, साहेबगंज के 9, रांची के 96, सरायकेला के 3, पश्चिमी सिंहभूम के 41 लोग शामिल हैं। इन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 24138 हो गयी है। एक नज़र में झारखंड में कोरोना के हालात नए मामलेः 1137 आज हुई मौत के मामलेः 11 एक दिन पूर्व मिले मामलेः 1365 सक्रिय मरीजों की संख्याः 11286 अब तक स्वस्थः 24138 कोरोना के कुल मामलेः 35813 अब तक मौतः 389 अबतक हुई जांचः 704554 हिन्दुस्थान समाचार / सबा एकबाल/विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in