झारखंड में 3077पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव , 1925 हुए स्वस्थ
झारखंड में 3077पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव , 1925 हुए स्वस्थ

झारखंड में 3077पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव , 1925 हुए स्वस्थ

रांची, 17अगस्त (हि.स.) । झारखण्ड राज्य में सोमवार तक कुल 3077 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। पुलिस प्रवक्ता सुमन गुप्ता ने सोमवार को बताया कि संक्रमित पुलिसकर्मियों में पुलिस अधीक्षक-01, अपर पुलिस अधीक्षक-01 पुलिस उपाधीक्षक- 13, पुलिस निरीक्षक स्तर के- 35 पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के- 186 पदाधिकारी, उच्च वर्गीय लिपिक स्तर के 4 पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक के स्तर के- 272 पदाधिकारी, आशुसअनि- 07, हवलदार- 211, आरक्षी/चालक- 2218, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी- 73 एवं गृहरक्षक-49 संक्रमित हुये हैं। वर्तमान में कोविड-19 से राज्य के कुल 1145 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी संक्रमित हैं। तथा 1925 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक पूरे झारखण्ड राज्य में कुल 07 पुलिसकर्मियों की मृत्यु हुई है। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in