झारखंड में 2565 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव , 887 हुए स्वस्थ
झारखंड में 2565 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव , 887 हुए स्वस्थ

झारखंड में 2565 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव , 887 हुए स्वस्थ

रांची, 10 अगस्त (हि.स.) । झारखण्ड राज्य में सोमवार तक कुल 2565 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमें पुलिस अधीक्षक- 01, अपर पुलिस अधीक्षक- 01 पुलिस उपाधीक्षक-6, पुलिस निरीक्षक स्तर के 25 पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के 152 पदाधिकारी उच्च वर्गीय लिपिक स्तर के- 04 पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक स्तर के 217 पदाधिकारी, आशुसअनि-06, हवलदार-178, आरक्षी-चालक- 1865, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी-54 एवं गृहरक्षक-56 हैं। वर्तमान में राज्य के कुल 1672 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी संक्रमित हैं। झारखण्ड राज्य में कुल 06 पुलिसकर्मियों की मृत्यु भी हुई है। कोविड-19 से संक्रमित 887 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी सोमवार को झारखंड पुलिस प्रवक्ता ने दी। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in