झारखंड के निर्माता थे, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी : सुबोध  सिंह
झारखंड के निर्माता थे, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी : सुबोध सिंह

झारखंड के निर्माता थे, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी : सुबोध सिंह

रांची, 25 दिसम्बर (हि. स.)। भाजपा डोरण्डा मंडल के नेतृत्व में शुक्रवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष पप्पू वर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में श्रद्धेय अटल के चित्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इसके बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसानों के संबोधन को सुना गया। सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा झारखंड से श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का बहुत लगाव था। आज झारखंड अलग राज्य उन्हीं की देन है। वह हमेशा से भारत को समृद्ध राष्ट्र के रुप में देखना चाहते थे और वह जब देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने देश को समृद्ध बनाने के लिए बहुत ऐसे काम किए जिसे आज भी भारत के लोग याद करते हैं। गांव को शहर से जोड़ना हो, कृषि के क्षेत्र में हो ,पोखरण हो, महिला सशक्तिकरण हो, रोजगार के क्षेत्र में हो, या फिर नई तकनीक का विकास हो, यह सब उन्हीं की देन है और आज उसी को आगे बढ़ाते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को समृद्ध राष्ट्र और परम वैभव की और ले जा रहे हैं। सोना खान ने कहा कि अटल के विचार अटल थे। वे कभी अपने विचारों से समझौता नहीं किए जिसका उद्धारण है कि एक वोट से अटल की सरकार गिर गई लेकिन वह अपने विचारों और सिद्धांतो से समझौता नहीं किए। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in