झारखंड की महिलाओं के समूह ने सेनेटरी पैड को बनाया रोजगार का जरिया
झारखंड की महिलाओं के समूह ने सेनेटरी पैड को बनाया रोजगार का जरिया

झारखंड की महिलाओं के समूह ने सेनेटरी पैड को बनाया रोजगार का जरिया

रांची, 08 जुलाई ( हि.स.)। झारखंड में महिलाओं का एक बड़ा समूह है जिसने सेनिटरी पैड के इस्तेमाल को ही अच्छी खासी आमदनी का जरिया बना दिया है। महिलाओं का काम केवल सेनिटरी पैड का इस्तेमाल करना और दूसरी महिलाओं को भी इसके लिए जागरूक करना है। केवल एक बार तीन सौ रूपये का सेनिटरी पैड खरीदकर कोई भी महिला इस समूह की सदस्य बन सकती है। महिला सदस्यों को एक चेन के रूप मे जोड़ा जाता है और इसका लाभ इन्हें इन्सेंटिव और आकर्षक गिफ्ट के रूप मे मिलता रहता है। झारखंड में इस समूह की करीब 38 हजार सदस्य हैं, केवल रांची मे करीब नौ हजार महिलाएं इससे जुड़ चुकी हैं। खास बात यह है कि महिलाओं द्वारा प्रयोग किया जाने वाला सेनिटरी पैड प्लास्टिक फ्री और पर्यावरण के बिलकुल अनुकूल है। चंद महिलाओं की कोशिश रंग लाई और देखते ही देखते इनका कुनबा काफी बड़ा हो गया। आज ये महिलाएं समाज की दूसरी महिलाओं को न सिर्फ अपने पैरों पर खड़ा होना सिखा रही हैं, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवन के मंत्र भी साझा कर रही हैं। हिंदुस्थान समाचार /विनय/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in