झामुमो के डीएनए में ही है गुंडागर्दी :  रघुवर दास
झामुमो के डीएनए में ही है गुंडागर्दी : रघुवर दास

झामुमो के डीएनए में ही है गुंडागर्दी : रघुवर दास

दुमका, 29 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी कहते हुए कहा कि जगह-जगह गाड़ी रोककर रंगदारी वसूलना, खनिज संपदा की अबैध उत्खनन कर अपना खजाना भरना, झारखंड मुक्ति मोर्चा का चरित्र है। रघुवर दास गुरूवार को मसलिया में आयोजित जनचौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री को ठग मुख्यमंत्री कहते हुए कहा कि ठग लोग जैसे सोना डबल करने की प्रोलोभन देकर सोना ठगने की कम करते हैं। उसी प्रकार हेमंत सोरेन सरकार के चुनावी घोषणा पत्र हवाला देते हुए मसलिया के कठलिया गांव के दुर्गा मंदिर प्रांगण में युवाओं के रोजगार सहित अन्य मुद्दा उठाया। वंशवाद की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा 40 वर्षो से झारखंड को अपना चरागाह बनाकर रखा है। मतदाता झामुमो के चरित्र को समझ चुकी है। आनेवाले उपचुनाव में मतदाता सबक सिखायेगा। उन्होंने कहा कि झामुमो के डीएनए में ही गुंडागर्दी है। यह पार्टी गुंडा एवं लफंगों की है। यहां बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभानअल्लाह। उन्होंने कहा कि रांची, बरहेट तथा दुमका जिला के रामगढ़ में स्कूली बच्चों के साथ बलात्कारी घटना का होना सरकार के निकम्मेपन की सबूत है। हिन्दुस्थान समाचार /नीरज/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in