जैप के 300 सफल अभ्यर्थियों का आंदोलन शुरू, मांगे नहीं मानी गयी तो दसवें दिन करेंगे आत्मदाह
जैप के 300 सफल अभ्यर्थियों का आंदोलन शुरू, मांगे नहीं मानी गयी तो दसवें दिन करेंगे आत्मदाह

जैप के 300 सफल अभ्यर्थियों का आंदोलन शुरू, मांगे नहीं मानी गयी तो दसवें दिन करेंगे आत्मदाह

रांची, 06अक्टूबर (हि.स.)। दूसरी मेधा सूची(सेकेंड लिस्ट ) के जारी करने के लिए जैप के राज्य भर के सफल अभ्यर्थियों का आंदोलन मंगलवार से मोरहाबादी मैदान में शुरू हो गया। मोरहाबादी मैदान में बने स्टेज के पास लगभग 300 अभ्यर्थी अनशन पर बैठ गये। जैप के सफल अभ्यर्थी संघ के अध्यक्ष गोकुल पांडेय, उपाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह व महासचिव लाल बाबू ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो दसवें दिन मोरहाबादी मैदान मुख्य लोग आत्मदाह करेंगे। उनका कहना है कि 2015 के बाद से पांच वर्षों से सेंकेंड लिस्ट का इंताजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर कोई पहल नहीं की जा रही है। सेकेंड लिस्ट निकालने के लिए कई बार मुख्यमंत्री, गृह विभाग, जैप आइजी को पत्र लिखा है। अनशन कर रहे जैप-दो से नौ तक के सफल अभ्यर्थियों का कहना है कि पुलिस मुख्यालय में लिस्ट बन कर तैयार है। लेकिन क्यों जारी नहीं किया जा रहा है, यह समझ से परे है। हमलोग बेरोजगार हैं, उम्र सीमा समाप्त हो गयी है, हमें सरकार रोजगार दें। नौ दिनों के अंदर लिस्ट जारी नहीं किया जाता है तो हम सामूहिक आत्मदाह करेंगे,इसकी जिम्मेदारी झारखंड सरकार की होगी। मंगलवार की सुबह सात बजे राज्य भर के सफल अभ्यर्थी मोरहाबादी मैदान पहुंच गये थे और सुबह नौ बजे से अनशन पर बैठ गये। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in