जिधान परियोजना का हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम
जिधान परियोजना का हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम

जिधान परियोजना का हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम

खूंटी, 09 नवंबर(हि.स.)। कोरोना महामारी के बाद गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उदेश्य से अजीम प्रेमजी परोपकारी पहल के सहयोग से प्रदान संस्था द्वारा झारखण्ड इंटिग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हेल्थ एंड न्यूट्रीशन जिधानद परियोजना का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सोमवार को अड़क की प्रखंड के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अड़की प्रखंड की एएनएम व सहिया और जिधान परियोजना के पंचायत फैसिलिटेटर ने भाग लिया। जिधान परियोजना के बारे में बताते हुए ब्लाक कोऑर्डिनेटर नीतीश नरखेडकर ने परियोजना के बारे में प्रेजेंटेशन दिया और प्रदान संस्था द्वारा कोरोना काल में किये गए कार्यों पर फिल्म दिखाई गयी। बताया गया कि इस परियोजना में अड़की प्रखंड की बारह पंचायत में स्वस्थ सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचानाए सरकार द्वारा मिलने वाली सेवाओं के लाभ की जानकारी देना और लोगों में पोषण को लेकर जागरूकता लाना है। अड़की प्रखंड में महिलाए एनिमिक हैं। उनमें खून की कमी को दूर करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीता नाग ने कहा कि प्रदान संस्था कोरोना बंदी के समय से ही कोरोना से किसी को दिक्कत न हो, इस दिशा में काम करती आ रहा है। अब स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने के लिए संस्था हमारे साथ आयी है, जो हमारे लिए बहुत अच्छा है। डॉ अशोक ने कहा कि हमलोग साथ मिलकर काम करेंगे और अड़की प्रखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in