जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति  के आशुतोष सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष
जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के आशुतोष सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष

जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के आशुतोष सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष

जमशेदपुर 29 सितबंर(हि.स.)जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वर्ष 2020 की अंतिम कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। इसमें विगत बैठकों की विस्तृत चर्चा के साथ इस वर्ष दुर्गा पूजा संपन्न कराने के दिशा निर्देशों पर विस्तृत चर्चाएं हुई । महामंत्री रामबाबू सिंह ने कहा कि इस विकट परिस्थिति में पूजा का आयोजन बाहरी साज-सज्जा निसंदेह ना के बराबर होगी। हम लोगों ने पत्राचार के माध्यम से जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि एवं प्रदेश के मुख्य सचिव ,आपदा सचिव ,सरकार के मंत्री एवं मुख्यमंत्री तक संवाद संपन्न किया । उन लोगों के आश्वासन के अनुरूप बहुत जल्द सरकारी गाइडलाइन भी पूजा के लिए जारी की जाएगी। इस कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों के कार्यों की चर्चा की गई ।कुछ सदस्यों के कार्यों की सराहना की गई । कुछ सदस्य हमारे बीच अब नहीं रहे उनके स्थानों की भरपाई करने के लिए कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित किया। जिसमें सर्वसम्मति से आशुतोष सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर निम्नलिखित लोगों का चयन किया गया, सलाहकार- नारायण पाल उपाध्यक्ष सेंट्रल जोन बी - अशोक सिन्हा , उपाध्यक्ष वेस्ट जोन बी- चमन दीप सिंह गिल , सह- कोषाध्यक्ष - विनय कुमार, एवं नए सदस्य के रूप में अपर्णा गुहा को प्रमोथ नगर से। हिन्दुस्थान समाचार/रवि /विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in