जनादेश का सम्मान बचाने में असफल है हेमन्त सरकार : भाजपा
जनादेश का सम्मान बचाने में असफल है हेमन्त सरकार : भाजपा

जनादेश का सम्मान बचाने में असफल है हेमन्त सरकार : भाजपा

रांची, 31 अक्टूबर (हि. स.)। कांग्रेस, झामुमो के सरकार पर हमला करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि हेमन्त सोरेन जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं हैं। राज्य का बेड़ा गर्क कर दिया है। आलम यह है कि राज्य की दो सीटों पर हो रहे उप चुनाव में मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल हांफ गया है। नए नए कोरी घोषणाएं कर रहे हैं। पूर्व में जो घोषणाएं कांग्रेस, झामुमो ने की थी आज उन पर एक भी काम नहीं हुआ। साहू ने शनिवार को कहा कि जनता ने जिन वादों पर जनादेश दिया उसका सम्मान भी हेमन्त सरकार नहीं बचा पाई। इनकी नाकामियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता दोनों सीट एनडीए के पक्ष में देने जा रही है। अटल बिहारी बाजपेयी के सपने का राज्य उन्होंने कहा कि राज्य को बिखरने नहीं देंगे। कांग्रेस, झामुमो को लूटने नहीं देंगे। कांग्रेस इससे पूर्व मधु कोड़ा को आगे कर राज्य को लूट लिया। अबकी बार झामुमो को अपना बकरा बनाया है। यह राज्य अटल बिहारी बाजपेयी के सपनों का राज्य है। इसे बर्बाद होता देख भाजपा चुप नहीं बैठ सकती। एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में रहेंगे। राज्य की जनता के हर सुख दुःख का ख्याल रखना भाजपा की जिम्मेदारी है। सरकार की नाकामी का हाल यह कि सत्तारूढ़ दल भी कर रहे विरोध उन्होंने कहा कि झामुमो, कांग्रेस की नाकामी का हाल यह है कि गठबंधन दल के लोग भी सरकार के कार्यशैली और विफलता पर आरोप लगा रहे हैं। सीता सोरेन, इरफान अन्सारी, जगरनाथ महतो और कांग्रेस ने भी सरकार के खिलाफ कई बार सवाल खड़ा किये हैं। कांग्रेस पार्टी ने तो धरना तक दिया है। क्या यही जनादेश का सम्मान है। सरकार के मुखिया सरकार को जवाब देना चाहिए। कहा कि झूठे वादों का जनादेश ज्यादा टिक नहीं सकता। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in