जनसंख्या नियंत्रण से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र : डा. इन्द्रेश
जनसंख्या नियंत्रण से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र : डा. इन्द्रेश

जनसंख्या नियंत्रण से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र : डा. इन्द्रेश

कोडरमा, 11 अक्टूबर (हि. स.)। जनसंख्या के कठोर नियंत्रण से ही भारत विकसित और समर्थ राष्ट्र बनेगा। जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन की आनलाईन बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और संगठन के मुख्य संरक्षक डा. इन्द्रेश कुमार ने रविवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के फेसबुक के माध्यम से आयोजित आनलाईन बैठक के द्वारा देशभर के 22 राज्यों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। डा. इन्द्रेश ने कहा कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण का मुख्य कारण बेतहाशा बढती जनसंख्या है। उन्होंने सुझाया कि जनसंख्या विस्फोट की इस समस्या के समाधान के लिए देश के सभी नागरिकों के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से जनसंख्या कानून लागू होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने सिद्ध किया है कि भारत के सामने इतनी भारी जनसंख्या एक भीषण चुनौती साबित हुई है। जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए श्री इन्द्रेश कुमार ने कहा कि महामारी के समय 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर देशभर के 162 जिला मुख्यालयों के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को जनसंख्या विषय ज्ञापन भेजा है, वह सराहनीय है। उन्होंने आशा जताई कि अब जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र से शीघ्र बनेगा और देश के सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होगा। जनसंख्या नियंत्रण फाउन्डेशन के कोडरमा जिला संयोजक विनय शाण्डिल्य ने कहा कि आज की बढती हुई आबादी देश की बर्बादी है। हिंदुस्थान समाचार/ संजीव/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in