घाटशिला एस डी ओ ने चेकपोस्टो का किया निरिक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

  घाटशिला एस डी ओ ने चेकपोस्टो का किया निरिक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश
घाटशिला एस डी ओ ने चेकपोस्टो का किया निरिक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

जमशेदपुर, 02 जूलाई (हि.स.)। पूर्वी सिहभूम जिला के घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला अमर कुमार द्वारा गुरुवार को बागोरिया पंचायत के केसरपुर के NH-33 पर बने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इंट्री रजिस्टर की जांच की गई। निरीक्षण के उपरांत प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि किसी व परिस्थिती में अंतर्राज्यीय आगंतुकों को बिना जांच के जिले में प्रवेश नहीं करने दे। इसके अलावा सभी प्रवासियों के होम क्वारेंटीन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रतिनियुक्त कर्मियों को दिया गया। इसके अलावे अलग अलग राज्यो के चौबस जिले से आने वालो को चिह्नीत करके संस्थागत क्वारेंटीन या पेड क्वारेंटीन करना है। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा चेक पोस्ट में प्रतिनियुक्त कर्मियों को मास्क का नियमित प्रयोग करने तथा अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों की उपलब्धता यथा सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर की जांच की गई। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी को निर्देश दिया गया कि दूसरे राज्यों से जो भी व्यक्ति आएं उनकी इंट्री के पश्चात होम क्वारंटाइन की नोटिस तथा आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में जानकारी अवश्य दें। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in