गैंगरेप पीड़िता निर्भया के घर पहुंचीं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष
गैंगरेप पीड़िता निर्भया के घर पहुंचीं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष

गैंगरेप पीड़िता निर्भया के घर पहुंचीं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष

जमशेदपुर,13 अगस्त (हि.स.) घोड़ाबाँधा थीम पार्क में घटित गैंगरेप की विभत्स घटना की पीड़ित 'निर्भया' के परिजनों से गुरुवार दोपहर को राज्य महिला आयोग की निवर्तमान अध्यक्ष कल्याणी शरण ने मुलाकात किया। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्रियों सहित स्थानीय मंडल अध्यक्ष मौजूद थे। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों को स्पीड ट्रायल के तहत कठोरतम सजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके से ही फ़ोन पर बिरसानगर थाना प्रभारी से फ़ोन द्वारा बात करते हुए मामले की प्रगति के बारे में जानकारी लिया। परिजनों से बातचीत के क्रम में उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस न्यायिक संघर्ष में भारतीय जनता पार्टी उन्हें उचित सहयोग करने को प्रतिबद्ध है। वहीं थीम पार्क में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर भी कल्याणी शरण ने घोर चिंता ज़ाहिर किया। उन्होंने वन प्रशासन से इसके निमित्त जरूरी सुरक्षा उपाय लागू करने का निवेदन किया है ताकि भविष्य में किसी और निर्भया की अस्मिता और आबरू पर आघात न हो। इस दौरान विशेष रूप से बिरसानगर मंडल अध्यक्ष श्रीराम, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा कल्याणी शरण, जिला मंत्री पुष्पा तिर्की, टेल्को महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कैलाशी मीना सिन्हा एवं अन्य महिला पदाधिकारी भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in