कोरेक्स 248 सिरप ज़ब्त, चार गिरफ्तार
कोरेक्स 248 सिरप ज़ब्त, चार गिरफ्तार

कोरेक्स 248 सिरप ज़ब्त, चार गिरफ्तार

रांची, 25 नवम्बर(हि.स.)। अरगोड़ा थाना पुलिस ने प्रतिबंधित ऑनरेक्स (कोरेक्स) 248 सिरप ज़ब्त किया है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में मुस्तफा सौरभ मुरारका सुफियान और शाहनवाज आलम शामिल हैं। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बुधवार को बताया कि वरीय पदाधिकारियों को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित ऑनरेक्स (कोरेक्स) 248 खरीद बिक्री और सेवन खुलेआम किया जा रहा है। सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में सतीश वर्णवाल, अभय कुमार, सुमित कुमार , विधान चंद्र पटेल और बजरंग साहू सहित सशस्त्र बल शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in