कॉमन सर्विस सेंटर चलाएंगी गांवों की महिलाएं
कॉमन सर्विस सेंटर चलाएंगी गांवों की महिलाएं

कॉमन सर्विस सेंटर चलाएंगी गांवों की महिलाएं

खूंटी, 18 दिसम्बर (हि.स.)। जिले के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सीएससी के माध्यम से बैंकिंग डीजी पे का काम कर रही हैं। डिजिटल इण्डिया के तहत कॉमन सर्विस सेंटर चलाते हुए जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसके तहत महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को आयोजित बैठक में राज्य से आए ट्रेनर सोनेलाल साह और शालू कुमारी ने डीजी पे के उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया। साथ ही महिला ग्रुप की दीदियों के बीच निःशुल्क मोरफो डिवाइस का वितरण किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in