किसान मजदूरों को बंधुआ बनाने की है कोशिश : भाकपा
किसान मजदूरों को बंधुआ बनाने की है कोशिश : भाकपा

किसान मजदूरों को बंधुआ बनाने की है कोशिश : भाकपा

मेदनीनगर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के शाखा की बैठक रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता बेड़मा के शाखा सचिव बिहारी बिहारी भूईंया ने की। मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने मोदी सरकार के किसान एवं मजदूर विरोधी विधेयक के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार से किसान को कृषि विधेयक के नाम पर फायदा बताकर कंपनियों की झोली भर कर किसान मजदूरों को बंधुआ बनाने में लगा हुआ हैं। दूसरी ओर भाजपा के सांसद और नेता बुद्धिजीवी सम्मेलन बुलाकर कृषि विधेयक का फायदा बता रहे हैं। जबकि बुद्धिजीवियों में खेती करने वाला कोई किसान नहीं है। पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि आज देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। देश में दलितों की बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है। जिसके लिए एकजुट संघर्ष की आवश्यकता है। बैठक में नौजवान संघ के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, ईश्वरी भूईंया, शंभू सिंह चेरो, अलाउद्दीन, सुखलाल भुइयां राजकुमार सिंह, राम जन्म राम , दसु भुइयां, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in