कांग्रेस स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम को दिया गया अंतिम रूप
कांग्रेस स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम को दिया गया अंतिम रूप

कांग्रेस स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम को दिया गया अंतिम रूप

रांची, 25 दिसम्बर (हि. स.)। झारखण्ड कांग्रेस की ओर से आगामी 28 दिसम्बर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस को उत्सव के रूप से मनाने को लेकर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई। उरांव ने कहा कि 135 वर्ष पुरानी पार्टी का इतिहास रहा है। पार्टी के संघर्ष एवं इतिहास से नई पीढ़ी को अवगत कराने के दृष्टिकोण से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी कांग्रेसजनों को अपनी अहम् भूमिका अदा करनी है। उन्होंने कहा कि आज देश में विभाजनकारी शक्तियों से संघर्ष का दौर है। इस दौर में जिस प्रकार से आजादी के पूर्व कांग्रेसजनों ने देश को आजाद कराने के लिए महत्ती भूमिका अदा की थी, ठीक उसी प्रकार से आज भी कांग्रेसजनों को बढ़चढ़ कर कार्यक्रम को सफल बनाना होगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 28 दिसम्बर को कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में झण्डोतोलन कर तिरंगा यात्रा निकाला जायेगा, जो कांग्रेस भवन से प्रारम्भ होकर कचहरी चैक होते हुए मोरहाबादी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा के प्रतिमा स्थल बापू वाटिका के समक्ष समाप्त होगा। उक्त समापन स्थल पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया जायेगा। बैठक में स्टेट कोआर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार 28 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में सोशल मीडिया द्वारा सेल्फी विथ तिरंगा कैम्पेन चलाया जायेगा। विभाजनकारी शक्तियों द्वारा देश के युवाओं को फर्जी राष्ट्रवाद का सहारा लेकर जिस प्रकार से गुमराह किया जा रहा है। उसके विरोध में उक्त कार्यक्रम को झारखण्ड के सभी जिला एवं प्रखण्डों तक चलाया जायेगा। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह, कुमार जयमंगल सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, सुरेश बैठा आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in