कांग्रेस भवन में हाजी हुसैन अंसारी को दी गई श्रद्धांजलि
कांग्रेस भवन में हाजी हुसैन अंसारी को दी गई श्रद्धांजलि

कांग्रेस भवन में हाजी हुसैन अंसारी को दी गई श्रद्धांजलि

रांची, 04 अक्टूबर (हि. स.)। राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के आकस्मिक निधन पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने सर्व प्रथम हाजी हुसैन अंसारी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने हाजी हुसैन अंसारी के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट करते हुए कहा है कि परमात्मा हाजी साहब की आत्मा को शांति दें एवं परिवार को दुख सहने की शक्ति।हाजी हुसैन अंसारी सरल स्वभाव और दृढ़ निश्चय वाले जन नेता थे। शिबू सोरेन के अंतरग मित्रों में से एक और झारखंड आंदोलन के प्रमुख योद्धा हाजी हुसैन अंसारी ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। 1990 के दशक में उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा और मधुपुर से लगातार चुनाव जीतते रहे। 2004 में प्रतिपक्ष के नेता के रूप में भी उन्होंने अपने विशिष्ट योग्यता साबित की। प्रदेश ने एक महान शख्सियत को खो दिया है। व्यक्तिगत रूप में उनके निधन से उन्हें गहरा सदमा लगा है। आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति में एक सुन्यता कायम रहेगी। उनकी कमी पूरी करना शायद नामुमकिन होगा। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि एक बड़े भाई के रूप में उन्होंने अपना बहुत कुछ खो दिया है। विधायक या मंत्री उनके लिए बहुत छोटे शब्द है। संथाल परगना सहित पूरे राज्य में उनका सरल स्वभाव, मृदुभाषी ,शांत व्यवहार हमेशा याद किया जाता रहेगा। अलग राज्य के आंदोलन में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिशोम गुरु के साथ एक सहभागी की जिम्मेदारी का निर्वहन किया। व्यक्तिगत रूप में उनके निधन से उन्हें अपूरणीय क्षति हुई है। प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि करीब तीन दशक से अधिक समय से राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हाजी हुसैन अंसारी के निधन से पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी सादगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह हर मिलने वाले लोगों के लिए सहज उपलब्ध हुआ करते थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में फिरोज रिजवी मुन्ना, विभय शाहदेव, जितेन्द्र त्रिवेदी, देवजीत देवघरिया,केदार पासवान,सोनी नायक,कुमुद कुमार ,गोपाल पाण्डेय आदि शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in